जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 
11 अप्रैल 2023 पर विद्याधर नगर जयपुर स्थित ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान में आयोजित होने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की 196 वी जयंती समारोह के पोस्टर का विमोचन राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अनुभव चंदेल, भवानी शंकर माली, जयपुर शहर अध्यक्ष सुरेश सैनी, जयपुर शहर महिला विंग अध्यक्ष रेनू सैनी, सुरेश सैनी (रेलवे), हनुमान सैनी एवं समाज के अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।