अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट। 

आवश्यक रखरखाव के कारण शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। कईं क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें कहीं डेढ़ घंटे तो कईं क्षेत्रों में 5 घंटे तक बिजली बंद रहेगी।

  • सुबह 7 से 8:30 बजे तक दरगाह, लंगरखाना गेट नं. 3, गरीब नवाज गेस्ट हाउस, चौधर मौहल्ला और आस पास के क्षेत्रों में शुक्रवार को बिजली बंद रहेगी।
  • सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक कृष्णा प्रोवीजन स्टोर, डिग्गी चौक, एसबीआई, प्लाजा सिनेमा, पड़ाव, रैगर मौहल्ला, जन्नत होटल, ठंडी गुफा और आस पास के क्षेत्र ।
  • सुबह 10 से 12 बजे तक एसबीआई कॉलोनी, पुलिस लाइन चौराहा, पनोरमा कम्प्यूटर्स और आस पास के क्षेत्र ।
  • •सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक पालारा चौराहा, स्वामी विवेकानंद स्कूल, फाइन पोल्ट्री फार्म, फौजी होटल और आस पास के क्षेत्र।
  • सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रोटी बोटी रेस्टोरेंट, इंडियन एक्सिस बैंक, नसीराबाद रोड, नूनकरण का हत्था और आस पास के क्षेत्र ।
  • दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे तक भोलेनाथ स्टोन क्रेशर, अवतार ब्रिक्स, जे. एम. शाह, बड़वाली पालरा, आइशर शोरूम, टाटा कार्गो मोटर्स, महिंद्रा, एम. जी. मोटर्स, गंगवाल क्रेशर, जयपुर रोड, सेंदरिया बाइपास, सुल्तान का भट्टा, फायर ब्रिगेड और आस पास के क्षेत्र।
  • दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक गढ़वाल पैलेस, पटेल नगर, पालबीचला, तोपदड़ा और आस पास के क्षेत्र