श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा
शहीद दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से अहिंसा रैली और सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन कर शहीदों को नमन किया गया।
गोल बाजार स्थित महात्मा गांधी चौक पर स्थानीय विद्यालयों के छात्र -छात्राएं, अध्यापक, व्यापार मण्डल सदस्य, जन प्रतिनिधि, जिला परिषद स्टफ सहित आमजन एकत्र हुए। शहीदे-आजम भगत सिंह अमर रहे, सुखदेव राजगुरू अमर रहे के नारे लगाते हुए सभी जिला परिषद सीईओ मुहम्मद जुनैद के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पहुचे और माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
तत्पश्चात फायर बिग्रेड परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना कार्यक्रम की शुरूआत दो मिनिट के मौन से हुई। फिर सभी मुख्य धर्मों की प्रार्थनाएं गाई गईं। श्री जुनैद ने सभी से अपने इतिहास को याद रखने, शहीदों की कुर्बानियों से मिली स्वतंत्रता की कीमत समझने और महापुरूषों द्वारा दिए गए सद्विचारों को अपने जीवन में स्थापित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से सहायक निदेशक नरेश बारोठिया, परीविक्षा अधिकारी संदीप कुमार, शिक्षा विभाग के सीबीईओ सुनील भाटिया, प्रधानाचार्य नरेश शर्मा, तरसेम गुप्ता, नरेन्द्र चौधरी, निश्चय जनवेजा, आकाशदीप सोनी, रमेश गर्ग, आशु मदान, नेहरू युवा केन्द्र श्रीगंगानगर के भूपेन्द्र सिंह शेखावत, पवन शर्मा, सुरेन्द्र मदान, नगर परिषद से प्रेम चुघ मय फायर बिग्रेड स्टॉफ, विक्रम जोरा, श्रीमती मंजू शर्मा, वीरेंदर, सुरेन्द्र स्वामी सहित अन्य उपस्थित रहे। सुश्री मीनू रानी सीओ स्काउट एवं डॉ. वेद सिराव की अगुवाई में हिन्दुस्तान/भारत स्काउट गाईडस् ने यातायात एवं परिसर की व्यवस्था में सहयोग किया। मंच संचालन रमन कुमार असीजा अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्टीपर्पज श्रीगंगानगर ने किया।

0 टिप्पणियाँ