जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

पुलिसकर्मी परम्परागत रूप स होली के एक दिन बाद होली खेलते हैं।  आज जयपुर में पुलिस वालों पर सुबह से ही होली का खुमार चढ़ा हुआ था।  विभिन्न थानों से थाना स्टाफ अपने अपने एसएचओ को रंगने के बाद उसके नेतृत्व में पुलिस लाइन पहुंचना शुरू हो गए। 

देखते ही देखते होली के हुड़दंगियों का हुजूम एक मैदान में एकत्रित है गया।  थो दी ही देर में पुलिस कमिश्नर आनद श्रीवास्तव वहां पहुंचे तो गाडी से उतारते ही उनको गुलाल से जमकर सरोबार किया गया। 

उसके बाद कमिश्नर वहां बने मंच पर पहुँच गए जहाँ कमिशनरेट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।  रामा श्यामा के बाद शुरू हुआ नाच-गाने का दौर। जैसे ही डीजे पर 'परफ्यूम लगाए चुन्नी में' बजना शुरू हुआ तो कमिश्नर श्रीवास्तव जमकर ठुमके लगाते नजर आए।  स्टेज पर गुलाल से ारंगे डीजीपी उमेश मिश्रा भी उन्हें देखकर अपने स्थान पर खड़े खड़े थिरके और उनकी हैउसका अफजाई की।  नीचे मौजूद पुलिसकर्मियों का हुजूम लगातार नाचते हुए गुलाल उड़ा रहा था।  फसर तो अपने समय से वहां से विदा हो गए लेकिन उसके बाद कनिष्ठ पुलिसकर्मियों ने जमकर धमाल मचाया।