चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 
जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में ईंनानी रेजीडेंसी में बीते कुछ समय से रहने वाली एक युवती ने अपने फ्लैट में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक निजी बैंक में सहायक एजेंसी के जरिए काम करने वाली युवती उदयपुर के रहने वाली है। जानकारी के अनुसार रेजीडेंसी में किराए पर फ्लैट लेकर अनामिका पुत्री काली दत्त व्यास रह रही थी जो 2 दिन की छुट्टियों के बाद काम पर नहीं पहुंची तो उसके सहकर्मी रेजीडेंसी में पहुंचे और उसका दरवाजा अंदर से बंद होने पर दरवाजा तोड़ा तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया,  जिस पर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस उप अधीक्षक बुधराज मौके पर पहुंचे और शव को श्री सांवरिया जी राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी के लिए रवाना किया परिजनों को सूचना दी गई है आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है जांच के बाद आत्म हत्या का खुलासा होगा पुलिस जांच में जुटी हुई है।