जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 
जयपुर के श्याम नगर स्थित श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय कार्यालय में सर्व समाज के 25 से अधिक सामाजिक संगठनों तथा संत समाज द्वारा एक सामूहिक प्रेस वार्ता का आयोजन किया हुआ।
प्रेस वार्ता संयोजक राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि आज 06-मार्च-2023 (सोमवार) जयपुर के श्याम नगर स्थित श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय कार्यालय में सर्व समाज के 25 से अधिक सामाजिक संगठनों तथा संत समाज द्वारा एक सामूहिक प्रेस वार्ता का आयोजन श्री करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी ने बताया कि आज सनातन एवम् सर्वण समाज के उत्थान हेतु कड़ा संघर्ष कर रहे है तथा आगामी 2 अप्रेल 2023 (रविवार) कि जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में केसरिया महापंचायत के नाम से एक सामाजिक मुहीम का आगाज कर रहे है उस में प्रमुख रूप से आरक्षण विसंगतियों को दूर करने, क्षत्रिय कल्याण बोर्ड का गठन करने, EWS में सामान्य वर्ग का आरक्षण 10% से 14% करने और राजनीति में युवाओं कि भागीदारी को और ज्यादा मजबूत करने पर बल दिया गया है उसके लिए संम्पूर्ण प्रदेश में जन-संम्पर्क अभियान चलाये हुए है। लेकिन समाज विरोधी ताकतों द्वारा उनको रोकने के लिए लगातार उन्हें जान से मारने कि धमकी दी जा रही है, जिसकी तस्दीक पुलिस तथा प्रसाशन ने भी कि है। इस सब के बावजूद सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी समाज में युवाओं के आदर्श है जो अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के लिए जाने जाते है, इस से पहले भी आर्थिक आधार पर आरक्षण प्राप्ति हेतु इन्होने निर्णायक लड़ाई लड़ी है, ऐसे में गोगामेड़ी की सुरक्षा में चूक अथवा कोई अनहोनी कि आशंका के चलते सभी संगठनों ने एकमत हो कर मांग कि है कि  सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को तुरंत प्रभाव से आधुनिक सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए ताकि समाज के सर्वांगीण विकास हेतु वो अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संत समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सौरभ राघवेंद्र आचार्य महाराज पीठाधीश्वर पचार धाम ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि आज श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की अध्यक्षता में सनातन की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य कर रही है। करणी सेना द्वारा किए जा रहे यह कार्य समाज कंठ को को सही नहीं लग रहे इस वजह से कुछ समाज कंटक ओं के द्वारा पिछले कुछ दिनों से सुखदेव सिंह गोगामेडी को कई प्रकार की धमकियां दी जा रही है जिससे वह बहुत आहत है। वही संपूर्ण भारत वर्ष में संत समाज और करणी सेना में बहुत ही रोष व्याप्त है। अतः संत समाज की राजस्थान सरकार से मांग है कि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को तुरंत प्रभाव से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हथियारबंद सुरक्षाकर्मी प्रदान करे जाए।
पत्रकार वार्ता के दौरान महंत विष्णु दास नागा बाबा लाला दास जी की बगीची ,श्री अमरनाथ जी महाराज हनुमान मंदिर कानोता , फक्कड़ नाथ जी महाराज सुरानीधाम आश्रम ,क्रांतिकारी भगवताचार्य पंडित भागेन्द्र व्यास शास्त्री जयपुर ,महंत कुलभूषण दास भजन दास जी की बगीची जयपुर के अलावा सामाजिक संगठनों से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट, दुर्गा जन सेवा समिति ,शौर्यफाउंडेशन ,मदद फाउंडेशन ,मेरी पहलसंस्थान, केसरी ग्रुप ,स्कूल परिवार ग्रुप ,विकलांग प्रशिक्षण केंद्र, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ,गजेंद्र सेवा संस्थान, अजीत सिंह सेवा समिति, जीवन आधार फाउंडेशन ,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान, अखिल भारतीय क्षत्रिय भदोरिया ग्रुप, स्वर्गीय मनजीत सिंह सेवा संस्थान, क्रांति संघ,राजस्थान सर्व शक्ति दल ,राजपूत विकास परिषद, क्रांतिकारी ग्रुप ,विधि प्रकोष्ठ ,युवासेवा समिति, राजपूत विकास मंच, महिला सुरक्षा मंच, युवा शक्ति संगठन, अखिल भारतीय राव राजपूत महासभा, जैमन गौड़  मंगल ब्राह्मण महासमिति राजस्थान के समस्त पदाधिकारी पत्रकार वार्ता में मौजूद रहे और सबने राय होकर सुखदेव सिंह गोगामेडी को राजस्थान सरकार के द्वारा अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी प्रदान करने का आह्वान किया एवं मीडिया के समक्ष मांग रखी।