बारां ब्यूरो रिपोर्ट।
बारां जिला मुख्यालय पर नववर्ष के अवसर पर हिन्दू संगठनों द्वारा गुरूवार को शोभायात्रा जुलूस निकाला। इस जुलूस का जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
हिन्दू नव संवत्सर के अवसर पर जिले के कई कस्बों में हिन्दू संगठनों द्वारा जुलूस निकाले जा रहे है। गुरूवार को बारां जिला मुख्यालय पर हिन्दू संगठनों द्वारा नववर्ष शोभायात्रा जुलूस निकाला गया। यह जुलूस बारां शहर के विभिन्न बाजारों, चौराहों से होता हुआ श्रीजी चौक पहुंचा। जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया, बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल के नेतृत्व कांग्रेसजनों द्वारा हजारों की संख्या में शोभायात्रा जुलूस में शामिल महिला-पुरूषों का भव्य स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल घुडसवार, झांकियां, मातृषक्ति एवं पुरूषों पर कांग्रेसजनों द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए शीतल जल एवं छाछ पिलाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में चल रहें सुमधुर भजनों पर जिला प्रमुख उर्मिला भाया द्वारा मातृषक्ति के साथ नृत्य भी किया गया।

0 टिप्पणियाँ