जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 
महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान जयपुर शहर की महिला विंग द्वारा विद्याधर नगर स्थित प्रांगण में महिला दिवस का आयोजन किया गया।
जयपुर शहर महिला विंग अध्यक्ष रेनू सैनी ने बताया की महिला विंग की टीम ने महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्था प्रांगण में एकत्रित होकर भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को याद किया एवं उनके द्वारा समाज एवं देश के लिए किए गए कार्यों पर विचार विमर्श किया एवं इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कृष्णा सैनी, शीला सैनी, पदमा चंदेल, योगिता सैनी, प्रतिमा चंदेल, रजनी मेहरवाल, डॉ तनु सैनी, मोनिका सैनी, सुधा सैनी, इंदु सैनी, गायत्री कच्छावा, शिमला सैनी, चित्रा खडोलिया, रेनू चंदेल, डॉक्टर पूनम, अनिता चंदेल एवं समाज की अन्य सम्मानीय महिलाओं ने भाग लिया।