हनुमानगढ- विश्वास कुमार
हनुमानगढ़ के जूडो कोच विनीत बिश्नोई राजस्थान राज्य सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में टूर्नामेन्ट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
राजस्थान राज्य सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता दिनांक 10 एवं 11 मार्च 2023 तक श्रीगंगानगर जिले के करणपुर में जिला जूडो संघ श्रीगंगानगर एवं राजस्थान राज्य जूडो संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जा रही है।उक्त प्रतियोगिता हेतु विनीत बिश्नोई टूर्नामेन्ट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।ये नियुक्ति,राजस्थान जूड़ो संघ द्वारा की गई है। नियुक्ति पर बिश्नोई ने संघ सचिव महिपाल ग्रेवाल व समस्त एसोसिएशन का आभार जताया है।
इस प्रतियोगिता की खास बात ये रहेगी की इस बार से प्रतियोगिता आधुनिक तकनिकी का प्रयोग करते हुए करवाई जायेगी, टूर्नामेंट का राष्ट्रीय स्तरीय रेफरी ही आयोजन करवाएंगे और कम्प्यूटराइज तरीके से ड्राज निकाले जायेंगे ताकि प्रतियोगिता निष्पक्षपूर्ण तरीके से एंव आधुनिक तकनीकी से करवाई जा सके।
बिश्नोई की नियुक्ति पर खेल प्रेमियों द्वारा उनको बधाई देने वालों का ताँता लगा है। बता दे की इससे पूर्व भी विनीत बिश्नोई राष्ट्रीय जूड़ो प्रतियोगितायों मे रेफरी की अहम भूमिका निभा चुके है।

0 टिप्पणियाँ