जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2080 के भव्य स्वागत के लिए शहर में 7 दिन तक कार्यक्रम होंगे। भारतीय संस्कृति को जानने के लिए प्रश्नोत्तरी होगी। इसके साथ ही नव वर्ष की संध्या पर 2080 दीपक लगाकर जोधपुर को जगमग किया जाएगा। नव वर्ष का स्वागत करने के लिए अध्यक्ष सहित नई टीम बनाई गई है। जिनको यह जिम्मेदारियां सौंपी गई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख श्याम मनोहर, प्रांत प्रचारक योगेंद्र कुमार, प्रांत सह कार्यवाह बंशीलाल भाटी, विद्या भारती प्रांत सचिव महेंद्र दवे, प्रांत सह प्रचार प्रमुख हेमंत घोष, घनश्याम ओझा के सानिध्य में बैठक हुई। इसमें नव वर्ष महोत्सव समिति 2023 में समन्वयक उत्कर्ष निदेशक डॉ निर्मल गहलोत, आयोजन समिति अध्यक्ष पर समाजसेवी रामनिवास मंडा, महासचिव नथमल पालीवाल को बनाया गया।सह प्रांत प्रचार प्रमुख हेमंत घोष ने बताया कि नव वर्ष के स्वागत के लिए 7 दिवसीय कार्य योजना बनाई गई है।
कार्यक्रम की भव्यता के लिए उपाध्यक्ष समाजसेवी एन.के जैन व कृति भारती, सचिव अशोक गहलोत, एडवोकेट दीपिका सोनी, कोषाध्यक्ष महावीर चौपड़ा, शोभा यात्रा संयोजक हेमेंद्र गौड़, प्रचार प्रसार प्रमुख श्रीकांत पारीक को नियुक्त किया गया है।
समिति अध्यक्ष मण्डा ने बताया कि भारतीय नववर्ष वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर की गई कालगणना है और नव वर्ष के आगमन को भव्य बनाने के लिए आयोजन समिति 14 तारीख से कार्यक्रमो की शुरुआत करेगी।
समिति के महासचिव पालीवाल ने बताया कि 7 दिन तक रक्तदान शिविर, कच्ची बस्तियों में सेवा कार्य, संस्कृति प्रश्नोत्तरी, महाभोज और विशाल शोभायात्रा नववर्ष के दिन ही निकाली जाएगी।


0 टिप्पणियाँ