जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राजधानी के पत्रकार कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय डॉ. ताराचंद गुप्ता ने मानसरोवर थाने में 4 लाख 15 हजार 765 रुपये की साइबर ठगी का मामला दर्ज करवाया है। गुप्ता ने 4 मार्च को उनके फोन पर आए एक लिंक को क्लिक किया तो केवायसी के लिए ओटीपी आया।  ओटीपी डालने पर चार बार में डॉ गुप्ता के बैंक खाते से चार लाख रुपये से जयादा रकम निकल गई। मामला दर्ज होने पर बैंक खता सीज करवाया गया अब होली का वकाश समाप्त होने पर बैंक से ही आगे की जानकारी मिल पाएगी।