जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पुलिस मुख्यालय की अपराध शाखा द्वारा अतिरिक्त महानिदेशक अपराध डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा को पदोन्नति के बाद महानिदेशक सिविल राइट्स एवं साइबर क्राइम पद पर पदस्थापन होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इससे पूर्व उन्होंने अतिरिक्त महानिदेशक अपराध पद का पदभार आईपीएस अधिकारी दिनेश एनएम को सौंपा।डॉ. मेहरड़ा ने अपराध शाखा में सवा दो वर्ष कार्यरत रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विदाई के मौके पर डीआईजी राहुल प्रकाश सहित सभी अधिकारियों ने डॉ मेहरड़ा के सरल और सहज व्यवहार की प्रशंसा की।आईजी राजेंद्र, डीआईजी टॉक और प्रीति चंद्रा, एसपी शरद चौधरी को दी विदाई पुलिस मुख्यालय पर अपराध शाखा में कार्यरत आईजी राजेंद्र सिंह, डीआईजी पुलिस अनिल कुमार टांक और प्रीति चंद्रा तथा पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी को भी नए पदों के लिए विदाई दी गई। डीआईजी राहुल प्रकाश और राहुल कोटो की ने नव पदस्थापित अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। अपराध शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर विदाई दी।

0 टिप्पणियाँ