जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का महापर्व है। भगवान महादेव कष्टों को दूर करते हैं एवं सम्पूर्ण विश्व का कल्याण करते हैं। भगवान शिव से हमें सदैव सकारात्मक रहने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव विषम परिस्थितियों में अविचल रहने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने इस पर्व पर प्रदेश की उन एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किय है कि वे भगवान शिव से प्रेरणा लेकर समस्त प्राणियों के कल्याण के लिए निरन्तर समर्पित रहने का संकल्प लें।