हनुमानगढ़ - विश्वास कुमार
सर्किट हाउस हनुमानगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई । इस बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त व विकास आयोग के अध्यक्ष राज्यमंत्री पवन गोदारा ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में पेश बजट से समाज के हर वर्ग को राहत मिली है व अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ज़िम्मेदारी बनती है कि इस बजट से मिली सौगातों का लाभ आम आदमी को मिले व ज़्यादा से ज़्यादा गाँव ढाणी तक इस बजट को लेकर चर्चा हो जिससे कि हर आदमी राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई योजनाओं का फ़ायदा उठा सकें । बैठक में बजट पर विस्तृत चर्चा हुई व सभी वक्ताओं ने कहा कि इस बजट व सरकारी योजनायो को आमजन तक पहुँचाने का काम कांग्रेस का कार्यकर्ता करेगा ।
पवन गोदारा ने कहा कि राजस्थान में युवाओं , किसानों के साथ ही ओबीसी , EWS सहित अनुसूचित जाति व जनजाति सहित समाज के हर वर्ग को मिली राहतो , उद्योग व पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है, नक़ल पर लगाम लगाने व परीक्षा भर्ती निशुल्क करने से युवा को मिली राहत है , सौ यूनिट बिजली फ़्री देने सहित किसानो के लिए 2000 यूनिट ,चिरंजीवी योजना दस लाख से बढ़ाकर पच्चीस लाख करना व दुर्घटना बीमा का दायरा बढ़ाना राजस्थान की कांग्रेस सरकार की समाज के हर तबके को आगे बढ़ाने व साथ लेकर चलने की सोच को प्रदर्शित करता है व यह एक ऐतिहासिक बजट है।
हनुमानगढ़ ज़िले में स्पिनिंग मिल पुनः शुरू करने , सूरतगढ़ रोड पर डबल बॉक्स आर यू बी की घोषणा , नशामुक्ति केंद्र , महाविद्यालय खोलने सहित अनेक सौगाते मिलीं है ।
अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त व विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा ने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री के विभिन्न बोर्ड , निगम व आयोग के कर्मचारियों को ओपीएस की घोषणा से कर्मचारी वर्ग में हर्ष की लहर है।
आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा हुए कहा कि राजस्थान का बजट जन कल्याणकारी एवं सर्वहितेषी बजट है व यह इतिहास के स्वर्णिम पन्नों पर लिखा जाएगा,यह बजट राजस्थान की आम जनता , किसान दूध उत्पादक पशुपालक एवं ग्रामीण बेरोजगारों के लिए भी अनेक सौगात लेकर आया है ।
आयोग अध्यक्ष पवन गोदारा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण की विषम परिस्थितियों से जूझ रही राजस्थान की जनता को नरेगा में ग्रामीण क्षेत्र में नरेगा में 100 दिन के स्थान पर 125 दिन रोजगार एवं शहरी क्षेत्र में शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत 100 दिन का रोजगार देने की घोषणा बेरोजगारों को राहत प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि बजट में छात्र युवा महिला किसान बेरोजगार मजदूर निर्धन असहाय दिव्याग विधवा एवं अन्य सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है !अब सभी कांग्रेसजन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश बजट की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को दिलाने के लिए गाँव ढाणी तक प्रयास करेंगे।
ओबीसी वित्त व विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सुशासन व सभी कांग्रेसजनों की मेहनत से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार पुनः रिपीट होगी।
बैठक में ज़िला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल , सदस्य विजयसिंह चौहान ,सुधीर गोदारा , प्रेमराज नायक , पालिराम , मनीष , मनोज , रणवीर नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मोजूद थे ।

0 टिप्पणियाँ