जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र के साथ महाशिवरात्रि के अवसर पर राजभवन स्थित राज राजेश्वर शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। उन्होंने मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।