जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
गुरूवार को विधानसभा में बजट बहस के बाद अपना जवाब देते हुए सीएम गहलोत ने एक लाख सरकारी नौकरियां निकलने की घोषणा की। साथ ही सीएम ने नए राजकीय कॉलेज खोलने, नए आइटीआइ और राजकीय छात्रावास की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में केंद्र की मोदी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगते हुए उसे ईआरसीपी और पुरानी पेंशन स्कीम पर जमकर घेरा। गहलोत ने सदन को बताया कि अब चिरंजीवी योजना के तहत प्रदेश के बाहर भी ऑर्गन ट्रांसप्लांट हो सकेगा। गहलोत ने महात्मा गाँधी अंग्रेजी स्कूलों के लिए एक एक्सपर्ट कमिटी का भी ऐलान किया जो प्रशिक्षण देने के अलावा प्री स्कूल भी खोलेगी। गहलोत ने हवामहल विधानसभा क्षेत्र में एक उर्दू बीएड कॉलेज, कई विधानसभा क्षेत्रों में आईटीआई और 20 नए राजकीय छात्रावासों की भी घोषणा की। सीएम गहलोत ने सदन को बताया कि राज्य में प्रति वयक्ति आय बढ़ी है और अब राजस्थान का देश में नौवां नंबर है।


0 टिप्पणियाँ