जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 
जयपुरिया इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट में चल रही तीन दिवसीय इंटरनेशनल यूथ कांफ्रेंस के आखिरी दिवस बतौर मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेत्री डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने 'नेतृत्व 4.0' में छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के लिए सेल्फ-केयर महत्वपूर्ण है। डॉ. स्वाति सोनी के साथ बातचीत में, उन्होंने छात्रों को कॉर्पोरेट जगत में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मल्टीटास्किंग के बजाय मोनोटास्किंग करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि स्वयं के लिए समय निकालने के लिए दैनिक कार्य स्वचालित होने चाहिए।
कांफ्रेंस में लीडरशिप इन एक्शन: बिल्डिंग रेजिलिएंट एंड एजाइल ऑर्गेनाइजेशन" विषय पर आयोजित सत्र के प्रमुख वक्ताओं में अग्निवेश ठाकुर, श्रीलक्ष्मी हरिहरन, सिद्धार्थ श्रीनिवासन, प्रद्युम्न पांडे थे। सत्र की अध्यक्षता डॉ. वी.पी. सिंह, पूर्व सलाहकार, पतंजलि ने की। डॉ. पी मैरी जयंती ने कार्यक्रम का संयोजन किया।
कांफ्रेंस के समापन सत्र की अध्यक्षता रजनीकांत कुम्पावत, बैंक ऑफ बड़ौदा, जयपुर ने की। समारोह के सम्मानित अतिथि डॉ. केएल जैन, अध्यक्ष, राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जयपुर, डॉ. राजेश्वरी नरेंद्रन, निदेशक, एनटीपीसी बिजनेस स्कूल, नोएडा, प्रो. शौली मुखर्जी, प्रोफेसर और निदेशक-स्कूल ऑफ एजुकेशन थे। डॉ. प्रभात पंकज ने अतिथियों का ग्रीन सर्टिफिकेट देकर स्वागत किया। सत्र में, विजेताओं को तीन अलग-अलग श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ पोस्टर पुरस्कार दिए गए। फैकल्टी सदस्यों/औद्योगिक कर्मियों की श्रेणी में शोध पत्र प्रस्तुति के विजेता डॉ. निर्मला जोशी, एमईटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मुंबई और राजिंदर सिंह मान, आईटी और सिस्टम के क्षेत्र में 30 से अधिक वर्षों के उद्योग विशेषज्ञ के बीच टाई थे। रिसर्च स्कॉलर की श्रेणी में बेस्ट रिसर्च पेपर का विजेता सुश्री ज्योति, रिसर्च स्कॉलर, यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ को प्रदान किया गया। छात्र की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र का विजेता सुश्री ऐश्वर्या भास्कर और सुश्री आशना दुग्गल स्नातकोत्तर छात्रा, अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान, नई दिल्ली के बीच टाई रहा। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, जयपुर की दो टीमों को बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन का पुरस्कार दिया गया। सत्र का संचालन डॉ. वरुण चोटिया और डॉ. उषा बधेरा ने किया।
पद्मश्री गुलाबो सपेरा, कालबेलिया डांसर, भारत गौरव अवार्डी, पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी ने जयपुरिया, जयपुर परिसर में सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या के बाद गाला डिनर और मधुर लाइव संगीत का आयोजन किया गया।