जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
रविवार सुबह राजधानी के रामनिवास बाग से जयपुर मैराथन के 14वें संस्करण को झंडा दिखाकर रावण किया गया। इस मौके पर राजयपाल कलराज मिश्र, सांसद रामचरण बोहरा, आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया, फिल्म अभिनेता सोनू सूद और रणविजय के अलावा आयोजक संस्कृति युवा संस्था के सुरेश मिश्रा मौजूद रहे। राजयपाल मिश्र ने 'स्वच्छ जयपुर' का आरा देते हुए कहा कि 'फिट इंडिया' अभियान को सशक्त करने के लिए ऐसे ही आयोजनों की आवश्यकता है। मिश्र ने ऐसे आयोजन को स्वस्थ तन और स्वस्थ मन की अवधारणा को मजबूर करने वाला बताया। राजयपाल ने जयपुर मैराथन में दौड़ रहे लगभग एक लाख देसी-विदेशी धवकों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अभिनेता सोनू सूद ने जयपुराइट्स की फिटनेस के प्रति जागरूकता की तारीफ की। सूद ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ मनोरंजन करने ही नहीं है तथा वे लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों से भी जोड़ना चाहते हैं। जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा ने बताया कि इस बार मैराथन में दौड़ने के लिए प्रेरित करने वाले मेंटोर के लिए खास इंस्पिरेशन मैडल रखा गया है। मिश्रा ने बताया कि मैराथन के 42 किमी मार्ग पर इमरजेंसी, फैन, मोटिवेशनल जैसे 65 ज़ोन भी बनाए गए हैं। मैराथन में भारत सहित जापान, फ़्रांस, थाईलैंड, बांग्लादेश, इटली, अमरीका, केन्या, जर्मनी, न्यूज़ीलैण्ड आदि देशों के लोग भी शामिल हुए।

0 टिप्पणियाँ