जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत आम बजट को राजस्थान प्रदेश के दृष्टिकोण से निराशाजनक बताया।उन्होंने कहा कि ईआरसीपी को लेकर बजट में कोई घोषणा होने की उम्मीद थी लेकिन इस संबंध में बजट में कोई बात नहीं की गई। राजस्थान के लिए अन्य किसी क्षेत्र में भी कोई खास घोषणा नहीं की गई है। यह बजट राजस्थान प्रदेश के लिए काफी निराशानजक रहा है। डॉ. जोशी ने कहा कि बजट में सामाजिक क्षेत्र में राहत की उम्मीद करने वालों को भी निराशा हाथ लगी। बजट किसी भी दृष्टिकोण से विकास को प्रोत्साहित करने वाला नहीं है। इस बजट से आमजन को जो अपेक्षाएं थी और जैसी राहत की उम्मीद थी वो अपेक्षाएं एवं उम्मीदें पूरी नहीं हुई।