जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राज्य सरकार द्वारा वभिन्न आयोगों,निगमों, बोर्ड आदि के गठन अतः इन संस्थाओं में नियुक्तियों में निर्धारित प्रक्रिया का पालन ना करने पर राजयपाल कलराज मिश्र ने सीएम गहलोत को अपनी नाराजगी से अवगत करवाया है। राज्यपाल ने इस मसले पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। राज्यपाल विशेष रूप से उन नियुक्तियों से ज्यादा नाराज हैं जिनमे राज भवन से अनुमोदन ही नहीं लिया गया।