श्रीगंगानगर- राकेश मितवा
भाजपा श्रीगंगानगर द्वारा आज ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन श्रीगंगानगर में केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए बजट पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम "बजट पर चर्चा " में उपस्थित वक्ताओं ने बजट की खूबियां बताई। बजट पर चर्चा कार्यक्रम के लिए प्रदेश भाजपा के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक व राजस्थान वित्त आयोग के पूर्व सदस्य नवनीत सिंह राजपुरोहित विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के गायन से हुआ। मंच पर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक और राजस्थान के पूर्व वित्त आयोग के सदस्य नवनीत सिंह राजपुरोहित, जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता ट्रेडर्स एसोसिएशन श्रीगंगानगर के अध्यक्ष धर्मवीर डूडेजा नगर परिषद उपसभापति लोकेश मनचंदा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सीए धीरज लीला तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम मौर्य उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनीत सिंह राजपुरोहित ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश आज प्रगति की राह पर निरंतर अग्रसर है । उन्होंने कहा कि आज टेक्नोलॉजी से जानकारी तुरंत लोगों तक पहुंच जाती है जिसके लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बधाई की पात्र हैं । उन्होंने कहा कि 2014 से पहले की बजट घोषणाएं केवल कागजो में रहती थी। आज पूरा विश्व मंदी से जूझ रहा है पर भारत अपनी जीडीपी को बरकरार रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उज्जवला में 10 करोड़ महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन दिए गए तो वही प्रधानमंत्री आवास योजना में 2.25 करोड लोगों के घरों का सपना पूरा किया गया । देश के 48 करोड़ लोगों के जन धन योजना के अंतर्गत बैंक में खाता खुलवाने से सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ नीचे तक पहुंचा ।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के 80 करोड़ लोगों को घर घर तक राशन पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन से हम आने वाले 25 वर्षों में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत देश को फिर से सोने की चिड़िया बनायेंगे।
राजपुरोहित ने कहा कि केंद्र सरकार के अमृत काल के बजट में देश के विकास के नये आयाम स्थापित होंगे । श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट आज विश्व में पांचवें स्थान पर है । इस बजट से देश में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। जी एस टी से देश का विकास दुगना होगा तो स्टार्टअप से बेरोजगारी खत्म होगी । बजट में इन्कमटैक्स में छूट सीमा बढ़ाने से आम लोगों को फायदा हुआ है।
कार्यक्रम संयोजक भरत बंसल ने बताया कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीगंगानगर भाजपा जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने कहा कि देश की नरेंद्र मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे के साथ जन जन तक अपनी योजनाओं को पहुंचा रही है। उन्होंने कहा की आज से 9 साल पहले हमें फोन पे, गूगल पे जैसी टेक्नोलॉजी का बिल्कुल पता नहीं था। कौन विश्वास कर सकता है की मात्र 9 वर्षों में देश में उन्नत तरीके की सड़कें बन सकती हैं पर नरेंद्र मोदी जी की जीवटता ने यह सपना साकार कर दिखाया है। रेलवे प्लेटफार्म और रेल में गंदगी के साम्राज्य को मिटाने का ऐतिहासिक काम श्री नरेंद्र मोदी जी ने कर दिखाया है । कार्यक्रम को तरसेम गुप्ता धर्मवीर डुडेजा लोकेश मनचंदा और धीरज लीला ने भी संबोधित किया । इससे पहले ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में ही प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया गया।
भरत बंसल, चंद्रशेखर गौड़, मनीराम स्वामी व हनुमान गोयल के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में अतुल जसूजा शुभम अरोड़ा विनय जिंदल पीएस लालगढ़िया हरभजन सिंह यश खेमका वीरेंद्र राजपाल नरेश बेनीवाल महेश पेड़ीवाल रोहित गर्ग कपिल सिंधी सिद्धार्थ मंगला रजत डूंगाबूंगा संतलाल सोनी दुर्गादत्त शर्मा विक्रम पुरी विपुल अग्रवाल सुरेश गर्ग अमित गोयल प्रदीप धेरड़ एडवोकेट सतपाल कासनिया श्याम धारीवाल श्रीमती विनीता आहूजा डॉ बबीता गौड़ शिव स्वामी डॉ दर्शन आहूजा चांदनी शर्मा श्रीचंद चौधरी राजू छाबड़ा पवन गौड़ हनुमान भार्गव सुशील वर्मा राजीव चौधरी सुशील अरोड़ा बलविंद्र सिंह मंग्गो जगदीश कासनियां संजय झींझा पूर्ण मौर्य अमित फुटेला बंटी मौर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीराम स्वामी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सफल मंच संचालन जिला कोषाध्यक्ष हनुमान गोयल व मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गौड़ ने किया । राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

0 टिप्पणियाँ