हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
हनुमानगढ़ जिले की संगरिया तहसील के गांव नुकेरा में अमर शहीद मेजर विकास भाम्भू रामपुरा तहसील टिब्बी की शहादत के भाम्भू श्रद्धांजलि व उनके पिता भागीरथ भाम्भू के सम्मान स्वरूप जनजागृति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीद के जीवन पर विचार व्यक्त करते हुए शहीद के पिता भागीरथ भांभू ने अपने सम्बोधन में बताया कि शहीद मेजर विकास भाम्भू शिक्षा के क्षेत्र में सदैव ही सजग रहें वह अपनी पढ़ाई लिखाई में शुरू से लगन से अध्ययन कर अपने आप को इस योग्य बनाया कि वह अपने जीवन में आगे बढ़ सके। इसी शिक्षा के साथ-साथ मेजर विकास अपने आप को भारतीय सेनाओं के प्रति गौरवान्वित महसूस करते हुए एनडीए की परीक्षा देकर उसमें भर्ती हुए और लगातार रूप से सेना में अपना दायित्व पूरा करते हुए आगे बढ़ते गए एवं मेजर पायलट तक की पोस्ट के लिए अल्पआयु में ही पहुंचकर अपनी भारतीय सेना में सेवाएं देते हुए सर्जिकल स्ट्राइक व धारा 370 हटाने के भारत सरकार के निर्णय एवं इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के सेना के ऑपरेशन में अपनी अहम भूमिका निभा कर दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को भारत चीन सीमा पर अपने हेलीकॉप्टर की उड़ान भरते हुए अंतिम समय तक अपने साथियों को बचाने के लिए प्रयास करने के दौरान शहीद मेजर विकास भाम्भू वीरगति को प्राप्त हो गए। मेजर विकास भाम्भू ने अपने जीवन में सेना के जज्बे को हमेशा सर्वोपरि रखा जो कि आज के युग में युवा वर्ग एवं हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।इस मौके पर शहीद आत्माराम,मनफुल,प्रवीण ,राजेन्द्र,बिस्सु सहित काफी संख्या में युवा, विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित रहे ।