जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं प्रगति की कामना की । गहलोत ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की और आरती उतारी।
इस अवसर पर शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, विधायक हरीश चौधरी तथा विधायक संयम लोढ़ा सहित मुख्यमंत्री निवास पर नियोजित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मन्दिर परिसर में आर. ए. सी. कार्मिकों ने गहलोत को बजट में वेत विसंगतियां दूर करने के लिए भगवान गोविन्द देव जी की तस्वीर भेंट की एवं साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।

0 टिप्पणियाँ