जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी की ओर से वरिष्ठ उप सचिव पुरूषोत्तम शर्मा ने सेवानिवृत्त हुईं सहायक अनुभाग अधिकारी मोती सैनी को साफा, माला पहनाकर और शॉल ओढाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।विधानसभा सचिवालय में कार्यरत सहायक अनुभाग अधिकारी मोती सैनी को अधिवार्षिकी आयु प्राप्त करने के फलस्वरूप आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में विभिन्न संघो द्वारा भी विदाई दी गई। राजस्थान विधानसभा सचिवालय कर्मचारी बचत एवं साख सहकारी समिति लिमिटेड, जयपुर द्वारा मोती सैनी को बचत का चेक प्रदान किया गया।