सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
ओलंपिक पदक विजेता एंव भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहलवाल सवाई माधोपुर में है । यहां वह रणथंभौर रोड स्थित होटल ऑबराय में ठहरी हुई। जहां उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी की और टाइगर सफारी का लुफ्त उठाया। सायना नेहवाल ने सुबह की पारी में अपने पति पारूपल्ली कश्यप के साथ रणथम्भौर में टाइगर सफारी की।टाइगर सफारी के दौरान उन्हें रणथम्भौर के जोन तीन में टाइगर सफारी का आनन्द उठाया। इस दौरान उन्हें बाघिन टी-124 यानि रिद्धी के दीदार हुए। सायना ने बाघिन की अठखेलियों को अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान बाघिन की अठखेलियां देखकर सायना व उनके पति खासे रोमांचित दिखाई दिए। सानिया नेहवाल ने टाईगर सफारी का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किए है।

0 टिप्पणियाँ