सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
कांग्रेस द्वारा अब संगठन को और अधिक गति दिए जाने के क्रम में लोगों को नई मुहिम के तहत जोड़ा जा सकेगा। कांग्रेस के आलाकमान द्वारा निर्देशित हाथ से हाथ जोड़ो मुहिम आगामी 26 जनवरी से लागू की जाएगी। जिसके चलते कांग्रेस के कार्यकर्ता बूथ लेवल तक जाएंगे और डोर टू डोर कैंपियन चलाकर लोगों को कांग्रेस की विचारधारा व पार्टी से जोड़ा जा सकेगा। हाथ से हाथ जोड़ो मुहिम की रणनीति व तैयारी करने को लेकर सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के बजरिया स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। जहां कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को लेकर विस्तार पूर्वक वार्ता की गई, साथ ही कई पदाधिकारियों को इस मुहिम के तहत जिम्मेदारियों से भी अवगत करवाया गया।