उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
प्रदेश में राज्य की गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा की जनाक्रोश यात्रा में भीड़ इकट्ठा करने के लिए अश्लील डांस करवाया जा रहा है। यह कहना है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का।दरअसल गहलोत उदयपुर के दौरे पर हैं। गहलोत के साथ डोटासरा भी उदयपुर पहुंचे। रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड में गहलोत मीडिया से मुखातिब हुए। जब मीडिया ने भाजपा की जनाक्रोश यात्रा को लेकर सवाल पूछा, तो सीएम गहलोत जवाब दे रहे थे। इस बीच में बगल में खड़े डोटासरा भाजपा की जन आक्रोश यात्रा को लेकर एक बयान दिया। डोटासरा ने कहा कि अश्लील डांस करवा करके भीड़ इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री उनकी बात को समझ नहीं पाए, ऐसे में दो बार डोटासरा ने इस बयान को दोहराया। गहलोत ने भी डोटासरा की कही बात का हवाला देते कहा कि भाजपा अश्लील डांस करवा कर भीड़ इकट्ठा करने का काम कर रही है। इतना ही नहीं गहलोत ने कहा कि भाजपा के अंदर 6-7 मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हैं। भाजपा की हालत बहुत खराब है। इसलिए उनकी बातों में कोई दम नहीं है। इस दौरान गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया पर भी निशाना साधा। वहीं गहलोत ने कहा कि भाजपा की जन आक्रोश यात्रा रैली विफल हो रही है। इसलिए भाजपा ने अचानक जनाक्रोश यात्रा को बीच में ही निरस्त कर दिया जो कि 2 घंटे बाद में फिर से शुरू करने का आदेश दिया।
अग्निवीर योजना को लेकर सरकार पर उठाए सवाल।
गहलोत ने केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई अग्निवीर योजना को लेकर सवाल खड़ा किया गया। उन्होंने कहा कि इस पर कोई चर्चा नहीं करने के साथ अचानक इसे लागू कर दिया गया, जिससे युवाओं में काफी आक्रोश है। क्योंकि सिर्फ 4 साल की नौकरी से क्या होगा। ऐसा ही आदेश इन्होंने किसानों के लिए भी दिया था, जिसे बाद में सरकार को काफी किरकिरी कराने के बाद वापस लेना पड़ा था।