जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हेउ कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा दी गई गाइड लाइन के अनुसार 'हाथ से हाथ जोड़ो' चलकर कांग्रेस कार्यकर्त्ता हर घर तक पहुंचेगा।  यह अभियान भारत जोड़ो यार्ता के फॉलो अप के रूप में चलाया जाएगा।  गहलोत ने कहा कि देश में फैल रही नफरत, लगातार बढ़ रही महंगाई और प्रचंड बेरोजगारी दर की ओर मोदी सरकार का लोकतान्त्रिक तरीके से ध्यान आकृष्ट करने के लिए कांग्रेस यह अभियान चलाएगी। 

सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनकी सरकार यूनिवर्सल हैल्थ के प्रति समर्पित है और इसीलिए चिरंजीवी जैसी स्वास्थ्य योजना लाई।  गहलोत ने कहा वे राइट टू हैल्थ पर राज्य के हर नागरिक का अधिकार मानते हैं। इसी कड़ी में उनकी सरकार राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मॉडल स्टेट बनाने मेंलगी है जिसमें बड़ी सफलता मिली है।