जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर ओटीटी आधारित 'द चौक' मीडिया समूह के लोगो का अनावरण किया। गहलोत ने कहा कि पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदल रहा है।देश-दुनिया में ओटीटी प्लेटफॉर्म और डिजिटल नवाचारों से कई अहम बदलाव हो रहे हैं। पत्रकारिता में गंभीरता और जिम्मेदारी का भाव होना आवश्यक है, मगर वर्तमान दौर में निष्पक्ष पत्रकारिता का दौर खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुरूप भाव बनाए रखना आवश्यक है, ताकि लोकतंत्र सुरक्षित रहे। इस अवसर पर चौक मीडिया समूह से जुड़े पत्रकार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।