जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पेपर लीक के ख्रिलाफ सरकार के खिलाफ पिछले 5 दिन से धरने पर बैठे  भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को अब सचिन पायलट समर्थक कांग्रेस विधायक हरीश मीणा का साथ मिल गया है। कांग्रेस विधायक हरीश मीणा ने डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के धरना  स्थल पर पहुंकर उन्हें युवाओं के मुद्दे पर समर्थन देने की घोषणा कर दी।भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने हरीश मीणा से सचिन पायलट को भी साथ लेकर आने की अपील की। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि हम पूरे मजबूत हो जाएंगे, आप सचिन पायलट को लेकर आ जाओ, फिर तीनों चलेंगे। हरीश मीणा ने किरोड़ी के धरने पर कहा की मैं इन युवाओं के साथ हूं, इनकी मांगों के साथ हूं।
इनके हक के साथ हूं। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल  मीणा ने कहा कि  युवाओं के साथ तो पायलट साहब भी है। यही कहा है ना उन्होंने। तो अगर वह भी आ जाए वो तो युवा है। कांग्रेस विधायक हरीश मीणा ने कहा कि मैं मैदान में आपके साथ हूं। कांग्रेस विधायक हरीश मीणा  ने कहा कि मैं और किरोड़ी लाल मीणा दोनों मिलकर हमारे प्रदेश को न्याय दिलाएंगे। जो इनको करना है ये करेंगे, जो मुझे करना है मैं करूंगा। हम युवाओं के बिना अधूरे हैं। आप हमारे बिना अधूरे हैं। आप हमारे अनुभव का फायदा लीजिए। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना है उस पर सभी पार्टियां एक है कुछ चीजों पर हमको एक रहना पड़ेगा जब पार्टी की बात आएगी पार्टी तब कर लेंगे। लेकिन आज पार्टी की नहीं युवाओं के हक की बात है।दरअसल भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा पिछले 5 दिनों से जयपुर के आगरा रोड पर धरने पर बैठे हैं। सांसद मीणा ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार ने हमारी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया तो प्रदेशभर के बेरोजगार जयपुर में सरकार के खिलाफ महापड़ाव डालेंगे। वहीं इससे पहले  भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, पूर्व सांसद रामकुमार वर्मा और पूर्व  विधायक ज्ञानदेव आहूजा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे।