श्रीगंगानगर-राकेश मितवा। 
कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल को विफल बताते हुए भाजपा द्वारा की जा रही जन आक्रोश रैली के तहत गुरूवार को श्रीगंगानगर जिला कलेक्ट्रेट पर महाजन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा भाजपा सरकार की योजनाओं को पूरा नहीं होने दिया जा रहा। इससे आम जनता पूरी तरह से त्रस्त है। राज्य में कांग्रेस की 4 साल के कार्यकाल पूरी तरह से विफल रहा है।
महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं तथा विकास की विभिन्न योजनाओं पर ब्रेक लगे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं में भी जानबूझकर देरी की गई है।महाराजा गंगा सिंह चौक पर आयोजित जन आक्रोश रैली में स्थानीय सांसद निहालचंद भाजपा, जिला अध्यक्ष आत्माराम तराड़, भाजपा से उम्मीदवार रहे विनीता आहूजा, पूर्व चेयरमैन यूआईटी संजय महिपाल, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता महेश पेडीवाल, शिव स्वामी के अलावा बड़ी तादाद में जिले भर के कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी तादाद में आम जनता ने भी कार्यक्रम में शरीक होकर भाजपा के प्रति अपना विश्वास जताया। इस अवसर पर सांसद निहालचंद ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने आम जनता के हितों के विपरीत कार्य करके जनविरोधी सरकार होने का तमगा हासिल किया है। भले ही वह पेपर लीक का मामला हो या राज्य में बढ़ते अपराधों की बात हो, निहालचंद ने कहा कि इस बार आम जनता पूरी तरह से इस कांग्रेसी गहलोत सरकार को उखाड़ने का मन बना चुकी है। सरकार में आपसी कलह जारी है।सीएम सीट हासिल करने की और खेंचतान में आम जनता का ध्यान नहीं रखा जा रहा। कार्यक्रम में स्वामी सुमेधानंद और सांसद निहालचंद ने बड़ी तादाद में अन्य कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। अनेक आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया।जनाक्रोश महारैली के मुख्य वक्ता स्वामी सुमेधानंद ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार अगले कुछ समय में गिरने वाली है। इसलिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तुरंत तैयार हो जाना चाहिए। बाद में  पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे ओ पी एस का समर्थन करते हैं लेकिन केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्य सरकार अपना कहकर प्रचारित कर रही है यह गलत है।