जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का फॉर्मूला तय कर लिया है। कांग्रेस उदयपुर के चिंतन शिविर संकल्प के तहत 35 नए अध्यक्षों की नियुक्ति शीघ्र करने की तैयारी की जा रही है। इसमें 8 जिलों को छोड़कर सभी जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। कांग्रेस नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर उदयपुर फॉर्मूला लागू किया जा रहा है। ऐसे किसी भी नेता को वापस से जिलाध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा, जिसे 5 साल या उससे ज्यादा इस पद पर हो चुके हैं। यहां तक कि जिन नेताओं को 4 साल या उससे ज्यादा भी हो गए हैं। उन्हें भी कांग्रेस वापस से अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। कांग्रेस मे दिसम्बर 2021 में जिन 13 जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया था। उनमें से 8 को छोड़कर सभी बदले जाएंगे। लगभग 28 जिलाध्यक्ष निवर्तमान ही वर्किंग कर रहे हैं। इन सभी को भी बदला जाएगा। इनमें जयपुर शहर से  खाद्य आपूर्ति मंत्री मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, ग्रामीण से गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव सहित कई विधायक और बोर्ड चेयरमैन भी शामिल हैं।अब तक ब्लॉक अध्यक्षों की 3 सूची कांग्रेस निकल चुकी है। इनमें 235 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं। शीघ्र ही कांंग्रेस बाकी ब्लॉक अध्यक्षों की सूची निकालने के बाद जिलाध्यक्षों की सूची निकालेगी। कांग्रेस में प्रदेशभर में कई जिले ऐसे हैं जो जिलाध्यक्ष के तौर पर 2 टर्म से ज्यादा पूरे कर चुके हैं। कई जिलाध्यक्ष तो 5 वर्षों से ज्यादा तो कई 10 वर्षों से ज्यादा समय तक जिलाध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं। 2020 में बगावत के बाद जब कांग्रेस ने पूरी कार्यकारिणी को रद्द कर दिया था। तभी से कई जिलों में निवर्तमान जिलाध्यक्ष ही पद पर काम कर रहे हैं। इसके बाद दिसम्बर 2021 में कांग्रेस ने 13 नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए थे।कांग्रेस ने दिसम्बर 2021 में अलवर, बारां, बाड़मेर, बीकानेर शहर, दौसा, जैसलमेर, झालावाड़, नागौर, राजसमंद, सीकर, जोधपुर शहर उत्तर, जोधपुर शहर दक्षिण और जोधपुर ग्रामीण के लिए जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिए थे। इनमें से नागौर से जाकिर हुसैन गेसावत, जोधपुर देहात से हीराराम मेघवाल, दौसा से रामजी लाल औढ़, बीकानेर शहर से यशपाल गहलोत और बाड़मेर से फतेह खान का इस्तीफा हो चुका है।कांग्रेस 35 नए जिलाध्यक्ष बनाने की तैयारी कर रही है। इनमें सिर्फ अलवर, बारां, जैसलमेर, झालावाड़, राजसमंद, सीकर, जोधपुर शहर उत्तर, जोधपुर शहर ग्रामीण के 8 जिलों को छोड़कर बाकी सभी जगह नए चेहरे जिलाध्यक्ष बनेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सभी को 4 से 5 साल से ज्यादा का समय जिलाध्यक्ष के तौर पर हो चुका है। इन 8 जिलों में भी चेहरे बदल सकते हैं, मगर इन्हें अभी 1 साल का समय ही हुआ है ऐसे में इनका बदलना मुश्किल लगता है। कांग्रेस ने तय किया है कि अब कांग्रेस में जयपुर, जोधपुर को कोटा में तीन-तीन जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। जोधपुर में कांग्रेस ने पहले ही तीन जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिए थे। वहीं अब कोटा और जयपुर में भी कांग्रेस 3-3 जिलाध्यक्ष नियुक्त करेगी। जयपुर में जयपुर ग्रेटर, जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनेगा। वहीं कोटा में कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण और कोटा ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनेगा। खाद्य आपूर्ति  मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और  गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के अलावा दो विधायक जोधपुर ग्रामीण से हीरालाल मेघवाल और झुंझूनूं से डॉ. जितेंद्र सिंह भी हटेंगे। दो बोर्ड चेयरमैन बीकानेर देहात से महेंद्र गहलोत और हनुमानगढ़ से केसी विश्नोई भी हैं। इसके अलावा चित्तौड़गढ़, बूंदी और धौलपुर में कार्यवाहक के भरोसे संगठन चल रहा है। वहां भी नए जिलाध्यक्ष लगाए जाएंगे। उदयपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला 20 साल से जिलाध्यक्ष हैं। 20 साल से उदयपुर ग्रामीण के पद पर झाला के अलावा किसी और को नियुक्त नहीं किया गया है। झाला का इस बार हटना तय है।