जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर बैंच के न्यायाधिपति पंकज मित्थल, मुख्य न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, रालसा, न्यायाधिपति एम. एम. श्रीवास्तव द्वारा रालसा के वर्ष 2023 के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन किया गया।इस अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, एवं कार्यकारी अध्यक्ष, रालसा, न्यायाधिपति बिरेन्द्र कुमार, न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय एवं जज इन्चार्ज मीडियेशन, जयपुर भी उपस्थित थे। प्राधिकरण के सदस्य सचिव देनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कैलेण्डर में रालसा द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित किये गए 18वीं अखिल भारतीय मीट, विधिक सेवा दिवस, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, विश्व जल दिवस व अन्य विशेष दिवस तथा पोक्सो अधिनियम सेमीनार, रैन बसेरा निरीक्षण, विधिक जागरूकता के प्रचार-प्रसार हेतु आयोजन की गई खेल - कूद प्रतियोगिताएं तथा विधिक जागरूकता फैलाने व निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने से संबधित अन्य गतिविधियों की झलकियों को सम्मिलित किया गया है।