जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, जयपुर में 10वीं वार्षिक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ हुआ। एशिया पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता आशीष जैमन मुख्य अतिथि थे। इंस्टीटयूट के डायरेक्टर डॉ. प्रभात पंकज ने देशभर के 40 से अधिक विभिन्न कॉलेजों के 800 से अधिक छात्रों की भागीदारी पर प्रशंसा की। प्रतियोगिता की शुरुआत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों और छात्रों के नेतृत्व में परेड के साथ हुई। डॉ. दानेश्वर शर्मा, डीन-स्टूडेंट अफेयर्स और डॉ. समर साराभाई, डीन एकेडमिक्स ने खेलो का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में महत्व पर प्रकाश डाला।
पहले दिन खो-खो (गर्ल्स) में जयपुरिया, जयपुर की लड़कियों ने पहला स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल (लड़कियों) में सेंट विलफ्रेड ने जीत हासिल की, जबकि शतरंज परिष्कार कॉलेज ने जीता। जयपुरिया, जयपुर ने टेबल टेनिस (लड़कियों), रस्साकशी (लड़के और लड़कियां) और गली क्रिकेट (लड़कियों) में पहला स्थान हासिल किया। स्पोर्ट्स मीट का आयोजन जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, जयपुर की स्पोर्ट्स कमेटी व डेजर्ट डेविल्स क्लब द्वारा डॉ. श्रीकांत गुप्ता व देवेश वशिष्ठ के समन्वय से किया जा रहा है।