हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
हनुमानगढ़ जंक्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया व इस मौक़े पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा पार्टी की रीति-नीति के बारे मे विचार विमर्श व चर्चा की। साथ ही कार्यक्रम मे हनुमानगढ़ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने सुई से लेकर हवाई जहाज तक देश मे निर्माण का कार्य कर देश को आज कहा से कहा तक पहुंचा दिया है।ये सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गाँधी की सोच एंव दूरदर्शिता का ही परिणाम है।साथ ही चौधरी ने इस मौक़े पर सभी को नववर्ष की व कांग्रेस जन को स्थापना दिवस की बधाई दी।कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष गुरमीत चंदड़ा ने कहा की राहुल गाँधी के नेतृत्व मे निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा ने पूरे भारत को एक माला में पिरोने का काम किया है।साथ ही चंदड़ा ने कहा की हनुमानगढ़ से दर्जनों कांग्रेस जनों ने राहुल गाँधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यात्रा को सफल बनाने मे सहयोग किया है ये हनुमानगढ़ कांग्रेस के लिए गौरव की बात है।26 जनवरी से पूरे भारत सहित हनुमानगढ़ मे भी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की जायेगी।कार्यक्रम मे पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी,ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत चंद्रा, नवीन मिढ़ा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल हुए।