जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
देवस्थान विभाग ने व्यंजन द्वादशी के अवसर पर प्रदेश के 8 मंदिरों में छप्पन भोग झांकी एवं प्रसाद वितरण कर उत्सव को हर्षाेल्लास के साथ मनाया।रसिक बिहारी जी मंदिर नैयनी बाई जोधपुर, बृज निधि जी मंदिर चांदनी चौक जयपुर, मथुराधीष जी मंदिर अलवर, बिहारी जी का मंदिर किला भरतपुर, श्री जगदीश जी मंदिर, जगदीश जी चौक उदयपुर, श्री रामचन्द्र जी मंदिर, कोटा, श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर, बीकानेर, श्री मदनमोहन जी मंदिर, किशनगढ़, अजमेर के मंदिरों में पर्व को धूमधाम से मनाया गया। देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने प्रदेशवासियों को व्यंजन द्वादशी की शुभकामनाएं भी दी।