जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा के सप्तम अधिवेशन का सत्रावसान किया गया है। इस संबंध में राजस्थान विधानसभा सचिवालय द्वारा 27 दिसम्बर को अधिसूचना जारी की गई है। राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने 27 दिसम्बर को पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा के सप्तम अधिवेशन का सत्रावसान कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ