झालावाड़ ब्यूरो रिपोर्ट।
झालावाड़ मे भारत जोड़ो यात्रा मे  सुबह के सेशन में जयपुर आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान को राहुल गांधी ने फटकार दिया। दरअसल राहुल गांधी यात्रा में चलते हुए किसी से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान विधायक रफीक खान ने कई बार टोकाटाकी की तो नाराज हो गए। राहुल गांधी की फटकार के बाद विधायक रफीक खान झेंप गए और राहुल गांधी से कुछ दूरी पर चलने लगे। रफीक खान को फटकारने का यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया।
रफीक खान बोले, मेरे से राहुल गांधी की अच्छी बात हुई।
इधर विधायक रफीक खान ने राहुल गांधी की नाराजगी की बात से इंकार करते हुए कहा कि मेरी तो उनसे मेरी तीन बार बात हुई थी और बहुत अच्छे से हुई। मैनें उन्हें बताया कि मैं आदर्शनगर से विधायक हूं और मैनें बीजेपी के स्टेट प्रेसीडेंट को चुनाव में हराया था। इसके बाद अमीन कागजी भी आ गए थे और मैनें उनसे कहा कि ये पहली बार हैं जब जयपुर में अल्पसंख्यक समाज के दो विधायक चुने गए। रफीक खान ने कहा कि राहुल गांधी ने मेरी तरफ ऐसा कोई इशारा नहीं किया था, वे पीछे से किसी को बुला रहे थे।राहुल गांधी के साथ वीडियों में ऐसा कुछ नहीं है। मैनें तो उन्हें ये भी कहा कि आपकी यात्रा का बहुत अच्छा संदेश जा रहा हैं और राजस्थान में भी ऐतिहासिक यात्रा रहेगी। गौरतलब है कि रफीक खान जयपुर के आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक हैं और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यात्रा के दौरान छोटे बच्चों बच्चियों और स्थानीय महिलाओं से भी मुलाकात करके उनसे संवाद किया था। इसके अलावा यात्रा में चल रहे एनएसयूआई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भी राहुल गांधी ने मुलाकात की।