सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में मंगलवार को कोविड की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल की गई और अस्पताल प्रशासन द्वारा तैयारियों का जायजा लिया गया ।जिला अस्पताल में पीएमओ डॉ. बी एल मीणा ने कोविड सम्बन्धित वार्ड, आक्सीजन, प्लांट, आईसीयू वार्डों का जायजा लिया और संबंधित कार्मिकों को अस्पताल में कोविड संबंधी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए । इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए पीएमओ ने बताया की 300 बेड के जिला अस्पताल में सभी वार्डो में 292 बेडों पर आक्सीजन की व्यवस्था है। इसके अलावा जिला अस्पताल में अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है ।
साथ ही कॉटेज वार्डो के लिए भी ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है ।जिला अस्पताल में‌ तीनों आक्सीजन प्लांट चालू कंडीशन है। जिनसे 400 लीटर आक्सीजन प्रति घंटे उत्पादित की जा सकती है। जिला अस्पताल‌ में 103 आक्सी कंस्ट्रेक्टर उपलब्ध है। जिनमें से 101 चालू कंडीशन में है। दो आक्सी कंस्ट्रेक्टर को जल्द चालू करवाया जाएगा। इनके अलावा भी ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर उपलब्ध है।फिलहाल जिला अस्पताल में कॉल सेंटर संचालित नहीं किया जा रहा है। हालांकी सवाई माधोपुर सीएमएचओ ऑफिस में टोल फ्री नंबर संचालित है। पीएमओ ने बताया कि कोरोना को लेकर जिला अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और अस्पताल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त है । हालांकि फिलहाल जिले में कोई भी कोरोना पेशेंट नही है ,फिर भी जिस तरह से चीन में कोरोना फेल रहा है उसे देखते हुए केंद्र एंव राज्य सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार अस्पताल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं माकूल है।