भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भरतपुर जिले के बयाना कस्बे में एसीबी की टीम ने बस स्टैण्ड के पास कार्रवाही करते हुऐ दो जनो को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक रसद निरीक्षक एवं दूसरा उसका दलाल है। दोनो आरोपियो से 10 हजार रूपये की रिश्वत राशि भी जप्त की है। करौली एसीबी पुलिस के डीवाईएसपी अमरसिहं मीना ने बताया कि गांव खूटखेडा निवासी नवावसिहं गुर्जर गांव में राशन डीलर है. जिससे बयाना में तैनात रसद के परिर्वतक निरीक्षक सुबोध कुमार ने राशन डीलर की दुकान चलाने के लिऐ 10 हजार रूपया की राशि रिश्वत के रूप में मांगी। एसीबी में परिवादी की शिकायत दर्ज कर आरोपी सुबोधकुमार एवं उसके दलाल राशन डीलर भगवानदास को 10 हजार रूपये की रिश्वत की राशि सहित गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व भी बयाना में भरतपुर एसीबी ने आबकारी निरीक्षक पुनीत शर्मा को 50 हजार की रिश्वत लेते 7 जून 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद गिरदावर सुरेन्द्र धाकड को साढे तीन हजार रूपये की रिश्वत लेते 9 नवम्बर को गिरफ्तार किया था। इस प्रकार बयाना में एसीबी की यह तीसरी बडी कार्रवाही है।