दौसा ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी और मंत्रियों के बीच तकरार का एक और मामला सामने आया है। यह वीडियो स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा के दौसा दौरे का है। वह जिला कलेक्ट्रेट में एक मीटिंग ले रहे थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिला परिषद के सीईओ पर नाराजगी जताते हुए 'गेट ऑउट' कह दिया। बताया जा रहा है कि जिला परिषद के सीईओ एमएलए फंड के मामले में परसादी लाल मीणा की तरफ से पूछी गई जानकारी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे। इस मंत्री नाराज हो गए और उन्होंने सीईओ को गेट आउट बोलकर मीटिंग के बाहर भेज दिया। जिला परिषद सीईओ को मिली लताड़ के पीछे मंत्री परसादी लाल मीणा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आप काम करते नहीं, जिले का कुंडा बिठा दोगे। हालांकि इस मामले में कलेक्टर ने मध्यस्था की भी कोशिश की परंतु विधायक कोष के कार्यों से जुड़ा मंत्री परसादी लाल ने कहा कि कार्यों को लेकर लगातार अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। दौसा जिला कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने एसपी को लताड़ लगाई थी।