सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के बजरिया मुख्य बाजार में एक शाम गौमाता के नाम विशाल भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ,सांसद दिया कुमारी ,सुखबीर सिंह जौनापुरिया,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ,अरुण चतुर्वेदी, मुकेश दाधीच ,गोलमा देवी सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की । कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक दानिश अबरार भी शामिल हुए । कार्यक्रम निर्धारित समय अनुसार रात 8 बजे से ही शुरू हो गया। 
लेकिन नेताओ का देर रात तक आने का सिलसिला जारी रहा। सबसे देरी से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पहुंचे । वैसे तो ओम बिड़ला को 9 बजे ही कार्यक्रम में पहुंचना था लेकिन ट्रेन लेट होने के चलते ओम बिड़ला रात करीब सवा 12 बजे कार्यक्रम में पहुंचे। बिड़ला की अगुवानी के लिए डॉक्टर किरोडी लाल मीणा अपने समर्थकों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे और ओम बिरला को कार्यक्रम स्थल तक लेकर आये । ओम बिरला महज 15 मिनिट ही कार्यक्रम में रुक और वापस रवाना हो गए । ओम बिरला के कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान ओम बिरला ने डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के लम्बे जीवन की कामना करते हुए डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के कार्यो की सराहना की । कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा और स्थानीय काँग्रेस विधायक दानिश अबरार की भी आपसी जुगलबंदी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कुस्तला में खाटूश्याम मन्दिर निर्माण के लिए 71 लाख रुपये देने की घोषणा । इस दौरान डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के आग्रह पर विधायक दानिश अबरार ने भी मन्दिर निर्माण के लिए 41 लाख रुपये देने की घोषणा की साथ ही जिला मुख्यालय पर एक गौशाला निर्माण करवाने की भी घोषणा की।कार्यक्रम में मौजूद सभी नेताओं ने डॉक्टर किरोडी लाल मीणा की लम्बी उम्र की कामना करते हुए उनके द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम में हजारों की तादात में आमजन मौजूद रहे। लोगों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहे । कार्यक्रम देर रात कर चलता रहा और भजन गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिसे लेकर लोग झूमते नजर आये। कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा रही कि एक शाम गौमाता के नाम कार्यक्रम को लेकर डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का यह शक्ति प्रदर्शन था।जिसमे भाजपा के बड़े नेताओं के साथ ही हजारी लोगो के जुटी ।राजनीति के गलियारों में चर्चा रही कि आगामी विधानसभा चुनावों में डॉक्टर किरोडी लाल मीणा एक बार फिर सवाई माधोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते है। जिसके चलते ही ये उनका शक्ति प्रदर्शन था। गौरतलब है कि डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत सवाई माधोपुर की धरती से ही कि थी ,सवाई माधोपुर से वे विधायक भी चुने गए और सांसद भी ,जब जब डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के राजनीतिक जीवन पर कोई भी संकट आया तब तब सवाई माधोपुर की जनता ने उनका साथ दिया है । जानकारों का मानना है कि डॉक्टर किरोडी लाल मीणा आगामी विधासभा चुनावों में एक बार फिर सवाई माधोपुर से अपनी ताल ठोक सकते है । जिसके चलते उन्होंने अपने 71 वे जन्मदिवस पर सवाई माधोपुर में एक शाम गौमाता के कार्यक्रम के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन किया है।