धौलपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 
दिल्ली नगर निगम चुनाव में प्रदेश नेतृत्व की ओर केन्द्रीय नेतृत्व की कार्ययोजना अनुसार से भेजे गए भाजपा राजस्थान के दल में शामिल पूर्व विधायक सुखराम कोली को मयूर विहार जिला की कोंडली विधानसभा की प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। जिसमें आने वाले सभी बार्डो की बेहतरीन कार्ययोजना और पदाधिकारियों व बार्डों के प्रत्याशियों से अच्छे तालमेल से किए जा रहे चुनाव संचालन संबंधी कार्यों को लेकर एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुनील बंसल द्वारा सुखराम कोली का शोल उड़ाकर हौंसला अफजाई की गई।
वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री रमेशचंद्र पोखरियाल निशंक जी ने विधानसभा कार्यक्रम में आकर भूरी भूरी प्रशंसा की, तथा दिल्ली नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में किए जा रहे सामूहिक प्रयासों और कार्ययोजना की बधाई और शुभकामनाएं दी। सुखराम कोली ने सभी का कोटि कोटि आभार प्रकट किया।