जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बयान के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। अब सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने इशारों में सचिन पायलट पर निशाना साधा है। लोकेश शर्मा ने ट्वीट किया-ठहरे हुए पानी में कंकर न मारे कोई, वरना हलचल सी मच जाएगी। लोकेश शर्मा के इस ट्वीट के अलग-अलग सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा वर्ष 2020 में सचिन पायलट की बगावत के समय में भी सुर्खियों में आए थे। फोन टैपिंग मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकेश शर्मा पर दिल्ली में मामला भी दर्ज करा रखा है।फिलहाल मामला दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा है। लोकेश के ट्वीट का सीधा निशाना पायलट गुट माना जा रहा है। हालांकि, लोकेश शर्मा ने किसी का नाम नहीं लिया है। लेकिन इशारा सचिन पायलट की तरफ ही माना जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ