हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
संकल्प फाउंडेशन हनुमानगढ़ का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष दिनेश दाधीच के नेतृत्व में राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष (राज्य मंत्री) अर्चना शर्मा से सर्किट हाउस में मुलाकात की।फाउंडेशन के महामंत्री विजय सिंह चौहान ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले में लगातार बढ़ रहे नशे के अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु मंत्री से चर्चा की तथा नशा मुक्त हनुमानगढ़ बनाने के लिए फाउंडेशन द्वारा राज्यमंत्री को सुझाव दिए तथा साथ ही हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर सरकारी नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने की मांग की।अध्यक्ष दिनेश दाधीच ने बताया कि राज्यमंत्री अर्चना शर्मा को हनुमानगढ़ में बढ़ रहे नशे की अपराधों से अवगत कराते हुए संकल्प फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के संबंध में बताया। राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने हनुमानगढ़ मे बढ़ रहे नशे पर चिंता जताई तथा उन्होंने कहा कि जो मांग फाउंडेशन द्वारा की गई है उस पर सार्थक प्रयास कर शीघ्र पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में दीपक कश्यप अशोक सुथार मौजूद रहे।