जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
ग्रेटर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी को लेकर हुए विवाद के बाद रश्मि सैनी को मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसे पहले सुखप्रीत बंसल का नाम तय किए जाने को लेकर कार्यवाहक मेयर शील धाबाई नाराज हो गई थी। उन्होंने अपनी नाराजगी भाजपा का मुख्यालय पहुंचकर संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा से की। अब रश्मि सैनी को भाजपा मेयर पद प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराए जाने की तैयारी की जा रही है। भाजपा के प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने पत्रकारों को इस बात की जानकारी दी कि भाजपा ने पार्षदों और विधायकों की सहमति से साथ-साथ संगठन के पदाधिकारियों ने भी रश्मि सैनी के नाम पर मोहर लगाई है। अब यही भाजपा की प्रत्याशी है और उनका ही नामांकन पेश किया जाएगा।