चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 
कांग्रेस की जंगलराज कुशासन और भ्रष्टाचार से युक्त सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा एक दिसंबर से सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में 'जन आक्रोश रथ यात्रा' शुरू करेगी। इसी कड़ी में 2 दिसंबर से भाजपा चित्तौडग़ढ़ की पांचो विधानसभा में रथ यात्रा का आयोजन करेगी। 
इसके बारे में जानकारी देते हुए यात्रा प्रभारी युधिष्ठिर कुमावत ने एक पत्रकार वार्ता मे बताया की यात्रा 200 विधानसभाओं में  अपनी रैली के दौरान पार्टी  चौपाल और नुक्कड़ सभाएं भी करेगी। कांग्रेस सरकार के शासन में व्याप्त ''जंगल राज, कुशासन और भ्रष्टाचार'' के खिलाफ प्रदेश भाजपा द्वारा सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में 'जन आक्रोश यात्रा' निकाली जाएगी, इस आंदोलन के तहत चित्तौडग़ढ़ जिले की पांचो विधानसभा में एक साथ इस रथ को रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया की एक दिसंबर को इस जन आक्रोश यात्रा की शुरूआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर से 51 रथों की रवानगी के साथ करेंगे। कुल मिलाकर 200 रथ पूरे राज्य के 200 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने कहा कि चित्तौडग़ढ़ में पांचो विधानसभा में आयोजित होने वाली इस रथयात्रा के दौरान एक शिकायत पेटीका भी सभी रथों में उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें आम जनता वर्तमान के गहलोत शासन से अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकेंगे, उन शिकायतों  को प्रदेश संगठन को भेजा जाएगा जो कि इनके समाधान के लिए आगे की रणनीति बनाएगा।
पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, सीपी नामधरानी, राजन माली,मनोज पारीक,  सत्यनारायण मेनारिया भी मौजूद रहे।