सीकर ब्यूरो रिपोर्ट।
जिला कलेक्टर डॉ.अमित यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड का गठन किया है। आदेशानुसार बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष (राज्य मंत्री) गोपाल सिंह शेखावत होंगे, जबकि राजेश टंडन कार्यकारी उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी प्रकार गोविंद मेहन सरिया, आत्माराम गोयल, शांति प्रसाद हर्ष, जौहरी लाल मीणा विधायक, भरोसी लाल जाटव, चुन्नी कप्तान, माया सुवालका प्रताप, प्रताप सिंह राजपुरोहित, के. आर. मेघवाल, डॉ. शिवचरण कुशवाहा, जी. एस. बापना को सदस्य तथा संभागीय आयुक्त जयपुर एवं जोधपुर को पदेन सदस्य नियुक्त किया गया है।