जैसलमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
जैसलमेर की जिला कलेक्टर आईएएस टीना डाबी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह आतिशबाजी के दौरान जख्मी होने से बाल-बाल बचती दिखाई दे रहीं हैं। दिवाली के बाद यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दावा किया जा रहा है कि आतिशबाजी के दौरान आईएएस टीना डाबी बाल-बाल बच गईं, क्योंकि पटाखे से निकली चिंगारियां उनके चेहरे के पास से गुजरी गई थीं। दरअसल पड़ताल करने पर पता चला कि वायरल तस्वीरों और दीपावली की पूर्व संध्या के फोटो में टीना डाबी अलग-अलग ड्रेस में दिख रही हैं।
जब इस मामले की आगे पड़ताल की गई तो एक वीडियो सामने आया, जिसमें टीना डाबी के चेहरे के बगल से पटाखे की चिंगारियां निकलती दिखाई दे रही हैं। लेकिन यह वीडियो दशहरे पर रावण दहन के दौरान का निकला। आपको बता दे, कि दशहरे की शाम जिला कलेक्टर टीना डाबी के हाथों रावण दहन किया जाना था। इसके लिए आयोजकों ने बाकायदा धनुष-बाणनुमा एक पूरा सिस्टम तैयार किया गया था। इसमें बाण की जगह पटाखा लगा हुआ था जो कि आग पकड़ते ही रावण के विशालकाय पुतले में जा लगता और उसे जला देता। जब इसी पटाखे में टीना डाबी ने आग लगाई, तभी अचानक कुछ चिंगारियां उनकी ओर आ गईं. हालांकि वह इस घटना में बाल-बाल बच गईं। वह वाकया पास खड़े लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया था। अब वह वीडियो दिवाली की आतिशबाजी के नाम से वायरल हो रहा हैं।

0 टिप्पणियाँ