बारां-हंसपाल यादव।
बारां जिले में 3 दिन से लगातार बारिश का दौर जारी हैं। यह बारिश इस बार जिले के कई किसानों के लिए आफत की बारिश साबित हो रही हैं। जिले में किसानों की फसल को खासा नुकसान हुआ है खेतों में कटी पड़ी सोयाबीन उड़द की फसल पानी में डूब गई हैं। कई खेत तालाब बन गए। जिससे किसानों को पक कर तैयार हुई फसल में खासा नुकसान हुआ हैं। वहीं बारिश से जिले की नदी नालों में भी पानी की आवक बढ़ गई हैं। शुक्रवार रात भर तेज बारिश हुई जिससे जिले में कई मकान भी ढह गए। वहीं जिला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि बारिश से किसानों को हुए नुकसान का जल्द सर्वे करवाया जाएगा। वहीं, बीमा कंपनी से क्लेम दिलवाने का किसानों को उन्होंने भरोसा दिलाया हैं। गुप्ता ने कहा कि जिले में करीब 60 हजार किसान ऐसे हैं जिन्हें बीमा क्लेम मिल सकता है।